कांदिवली में अभिनेत्री के बेटे ने की आत्महत्या।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

यह घटना मुंबई के कांदिवली इलाके की है, जहाँ एक गुजराती टीवी सीरियल में काम करने वाली अभिनेत्री आरती के बेटे ने आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि यह दुखद घटना कांदिवली के सी ग्रुप की एक ऊँची इमारत में घटी। अभिनेत्री आरती के बेटे ने उस इमारत की ऊँचाई से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई जब अभिनेत्री ने अपने बेटे को ट्यूशन जाने के लिए कहा। इस बात से वह नाराज़ हो गया और गुस्से में आकर 57वीं मंज़िल से छलांग लगा दी। लड़का मात्र 14 वर्ष का था। पुलिसने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।यह मामला ना सिर्फ एक परिवार के लिए गहरा आघात है, बल्कि यह समाज के लिए भी एक चेतावनी है कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आजाद मैदान में फेरीवालों का विराट मोर्चा।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय संयुक्त फेरीवाला महासंघ, मुंबई द्वारा आज...

रवींद्र नट्या मंदिर ‘संगीत नाटक के लिए 25% छूट पर उपलब्ध होगा:- सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सलाह आशीष...

श्रेष्ठ महाराष्ट्र – मंगलागौर 2025′: परंपरा और बॉलीवुड का अनूठा संगम।

मुंबई वार्ता संवाददाता मंगलागौर मराठी संस्कृति का गौरव है।...

डब्बा ट्रेडिंग मामले में Ed ने मुंबई के 4 ठिकानों पर की छापेमारी, 3 करोड़ से अधिक नगद ज़ब्त।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को...