कांदिवली में कुश्तियों के विराट दंगल का भव्य आयोजन हुआ।

Date:

■ पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विश्व प्रसिद्ध पहलवान नरसिंह यादव रहे उपस्थित ।

मुंबई वार्ता संवाददाता

“खासदार क्रीडा महोत्सव 2025 – उत्तर मुंबई” के तत्वावधान में “खेलो भारत, फिट भारत” अंतर्गत
वार्ड 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव के संयोजन में कांदिवली में कुश्ती के विराट दंगल का आयोजन किया गया।

इसके संयोजक कमलेश यादव ने मीडिया को बताया कि कांदिवली के एकता नगर-गणेश नगर के महिला आधार केंद्र के सामने स्थित कथा मैदान में इस दंगल का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विश्व प्रसिद्ध पहलवान नरसिंह यादव तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे।


मुम्बई, दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों से आनेवाले कुल 80 पहलवानों ने अखाड़े में अपनी शक्ति, दमखम और दांवपेंच के हुनर का प्रदर्शन किया और विजयश्री प्राप्त करने के लिए जी-जान से कुश्ती लड़कर वहां उपस्थित हजारों कुश्ती प्रेमी नागरिकों का दिल जीत लिया।

इसी अखाड़े पर 6 महिला पहलवानों की कुश्ती भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

EVM जांच से बच रहा है चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी: नसीम खान।

मुंबई वार्ता संवाददाता कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व...

संजय निषाद और बाबा दुबे की मुलाकात से बदली बदलापुर की राजनीति।

मुंबई वार्ता/ शिव पूजन पांडेय उत्तर प्रदेश के कैबिनेट...

मानखुर्द शिवाजी नगर में वोटर मैपिंग संकट: स्टाफ की कमी से धीमी प्रक्रिया, अबू आसिम आज़मी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र में...