साकीनाका में हुई हत्या।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

कुर्ला में एक चौंकाने वाली घटना घटी, जहाँ होटल से पार्सल लाने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने एक दोस्त की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, कुर्ला-अंधेरी रोड पर साकीनाका, जरीमरी स्थित एकता सोसाइटी में सोमवार रात करीब 9 बजे हुई इस घटना में जावेद अहमद आशिक अली खान (४३) की मौत हो गई। मृतक के भतीजे द्वारा साकीनाका पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर चार आरोपियों मोहम्मद शाहबाज सज्जाद हुसैन खान (२१), जमाल हुसैन मोहम्मद हुसैन खान (४२), सज्जाद हुसैन मोहम्मद हुसैन खान (४२) और मोहम्मद आरिफ मोहम्मद हुसैन खान (३२) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस शिकायत के अनुसार, आरोपी और मृतक जावेद एकता सोसाइटी के एक कमरे में साथ रहते थे। सोमवार की रात, मृतक जावेद अहमद आशिक अली खान ने होटल से खाने के पार्सल लाने से इनकार कर दिया क्योंकि वह खाना नहीं चाहता था।इस पर आरोपी और जावेद के बीच विवाद हो गया। आरोपियों ने जावेद के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। आरोपियों ने जावेद के सिर और मुंह पर बांस के डंडे से वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया।शिकायत में कहा गया है कि बेहोश होने से पहले जावेद ने अपने भतीजे को फोन करके बताया था कि आरोपियों ने उसे पीटा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BMC प्रशासन में युवाओं की होगी सीधी भागीदारी, ‘महापौर Gen Next Civic Fellows’ योजना को मिली मंजूरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के प्रशासन और...

मुंबई में अवैध निर्माणों पर AI का शिकंजा, BMC सदन ने ड्रोन और सैटेलाइट निगरानी वाले प्रस्ताव को दी मंजूरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मुंबई में...

मुंबई के भांडुप में बनेगा AI आधारित बर्ड पार्क, 45 करोड़ रुपये की परियोजना को मिली रफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई उपनगर के भांडुप में प्रस्तावित...