केतन शाह ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बने।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

मनपा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। जिसके कारण विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से संगठन को हरसंभव मजबूत बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस हाई कमान के निर्देश पर मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा ताई गायकवाड़ की ओर से मुंबई कांग्रेस के विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की गई । इसी तरह लंबे समय से कांग्रेस के विभिन्न पदों पर आसीन रहे मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल के अध्यक्ष केतन शाह को ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

केतन शाह की इस पद पर नियुक्ति मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष व सांसद वर्षा ताई गायकवाड़ द्वारा की गई है। जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शाह ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा ताई गायकवाड़ का आभार जताया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए केतन शाह ने कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत करेंगे।

केतन शाह को ईशान्य मुंबई का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक जोशी, डॉक्टर सत्तार खान ब्लॉक अध्यक्ष रामजी शुक्ला, विदेश पाल सिद्धू, दयानंद जगताप, कमलेश कपासी, हीरालाल हरिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तात्या वाघमारे, मुकीम शेख, योगेश कांचलिया , हितेश सावला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सोलापुर में विमान के प्रोपेलर में मांझा फँसा; पायलट की सतर्कता से हादसा टला।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी सोलापुर हवाई अड्डा क्षेत्र में पतंग...

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे मुश्किल में, पुणे में ज़मीन के लेन-देन की जाँच; अधिकारी निलंबित।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ...

फर्जी पासपोर्ट मामले में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दहिसर पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी...