कैंसर रोगियों और उनके परिजनों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था ।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

टाटा कैंसर हॉस्पिटल, परेल में इलाज कराने के लिए बड़ी संख्या में मुंबई के बाहर से मरीज और उनके परिजन आकर ठहरते हैं। महंगी मुंबई में उनके सामने रहने और भोजन की बडी समस्या रहती है। कैंसर रोगियों को आश्रय देने के लिए 1984 में दादर मे स्थापित श्री संत गाडगे महाराज धर्मशाला ज़रूरतमंदों को आश्रय के साथ-साथ भोजन की सुविधा भी प्रदान करता है।

अग्रोहा विकास समिति – 1 के मार्गदर्शक आनंद प्रकाश गुप्ता (मित्तल) ने बताया कि संस्था द्वारा अपने चैरिटी कार्यक्रम के अंतर्गतत 300 जरूरतमंदों को श्री संत गाडगे महाराज धर्मशाला, दादर में निःशुल्क भोजन का वितरण किया गया। यह भोजन वितरण दीपिका विशाल अग्रवाल और अशोक अग्रवाल (डायमंड वाले), ललिता अशोक अग्रवाल परिवार के सौजन्य से कृष्य अग्रवाल के जन्मदिन की खुशी में किया गया।

इस अवसर पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट 1 के अध्यक्ष किशन बिहारी कागजी, मार्गदर्शक आनंद प्रकाश गुप्ता, मंत्री अरुण बुबना, उपाध्यक्ष गोपाल जिंदल, संयुक्त मंत्री यशवंत कागजी, कोषाध्यक्ष अजय कोकड़ा, चंदर प्रकाश सिंघानिया, अरुण गुप्ता, कृष्णा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आजाद मैदान में फेरीवालों का विराट मोर्चा।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय संयुक्त फेरीवाला महासंघ, मुंबई द्वारा आज...

रवींद्र नट्या मंदिर ‘संगीत नाटक के लिए 25% छूट पर उपलब्ध होगा:- सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सलाह आशीष...

श्रेष्ठ महाराष्ट्र – मंगलागौर 2025′: परंपरा और बॉलीवुड का अनूठा संगम।

मुंबई वार्ता संवाददाता मंगलागौर मराठी संस्कृति का गौरव है।...

डब्बा ट्रेडिंग मामले में Ed ने मुंबई के 4 ठिकानों पर की छापेमारी, 3 करोड़ से अधिक नगद ज़ब्त।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को...