गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

नालासोपारा इलाके में गैस सिलेंडर के कारण एक फ्लैट में आग लग गई।जिसके कारण लाखों का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।परिजनों ने आरोप लगाया है कि उक्त आग गैस सिलेंडर में पहले से लीकेज होने के कारण लगी।जिसकी शिकायत भी गैस एजेंसी में किया जा चुका है।इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार नालासोपारा पूर्व के शिर्डी नगर में स्थित आचोले गुरुकुल सोसायटी में 102 फ्लैट में हृदय नारायण त्रिपाठी सपरिवार रहते है।सोमवार की सुबह 7 बजे के आस पास जब घर में खाना बनाने का काम चल रहा था।इसी दौरान गैस सिलेंडर में लीकेज होने के कारण घर में आग लग गई और देखते ही देखते आग में पूरे घर को अपने आगोश में लेकर जलने लगा।

हालांकि आगजनी की सूचना के बाद अग्निशमन दल की कई गाड़ियां मौके वारदात पर पहुंचकर घंटों मशक्कत के बाद व घर में लगे पानी की टंकी में आग पकड़ने के बाद आग पर तो काबू पा लिया लिया,लेकिन इस दौरान घर में रखा फ्रिज, आलमारी,टीवी व अन्य घरेलू सामान सहित लाखों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।गनीमत रही कि आग लगने के बाद परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल गए।जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

फ्लैट मालिक हृदयनारायण त्रिपाठी ने बताया कि यह आग घर में नया सिलेंडर बदलने व उसने पहले से लीकेज होने के कारण लगी।उन्होंने बताया कि उन्होंने नया सिलेंडर नारायण गैस एजेंसी से लेकर आए थे जिसमें लीकेज होने के कारण घर में आग लगी।जिसकी शिकायत भी उन्होंने एच पी गैस एजेंसी में कर दिया है इधर पुलिस भी आगजनी के बाद रपट दर्ज कर लिया है।लेकिन इस घटना की पुनरावृत्ति को लेकर आस पास के क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पवई में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, फुकट नगर और मिलिंद नगर के 250 अवैध निर्माण ध्वस्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पवई...

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 1-2 जून को मुंबई कांग्रेस का आंदोलन।

मुंबई वार्ता संवाददाता पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की...

घाटकोपर की मराठी स्कूल बचाने के लिए हजारों लोगों का प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ फूटा जनआक्रोश।

मुंबई वार्ता संवाददाता घाटकोपर (पूर्व) के पंतनगर क्षेत्र...