गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महाआरती का भव्य आयोजन।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

सांताक्रूज़ (पूर्व) स्थित प्रसिद्ध श्री हनुमान सिद्धपीठ मंदिर में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महाआरती का भव्य आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। श्री श्री 1008 ध्यानयोगी कुंडलिनी सम्राट महंत श्री ओमदासजी महाराज के पवित्र मार्गदर्शन में मंदिर प्रांगण में भक्तों की भारी उपस्थिति रही।

धार्मिक माहौल में मंत्रोच्चार, दीप आराधना और भंडारा के माध्यम से भक्तों ने दिव्य अनुभूति प्राप्त की।पूजा का विधिवत संचालन सूचना अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली ने किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज में सेवा, पारदर्शिता और आध्यात्मिकता के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था नरेंद्र झा और सोनू पंडित ने की। जिनके मार्गदर्शन में संपूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष अतिथि एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

इस मौके पर अशोक सिंह, डॉ. दीप नारायण शुक्ला, संदीप सिंह, पवन पाठक, विशाल परब, एड सोनल परब, कमलेश गुप्ता, बलबीर सिंह, सरबजीत सिंह, विजय गणाचार्य, अनिल गुप्ता, विक्की शिर्के, सुनील पवार, विनायक त्रिकाल, हितेश मेडेकर, प्रवीण जैन, रियाज मुल्ला, रत्नाकर शेट्टी, सुभाष गायकवाड़, अनिल मिश्रा, अरुण निषाद, शिव गुप्ता, आदित्य शुक्ला और सूरज सिंह उपस्थित थे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति, सहयोग और सेवा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। अन्नकूट प्रसाद वितरण के समय भक्तों ने एकता और सद्भाव का संदेश दिया।कार्यक्रम का समापन हनुमान चालीसा और सामूहिक आरती के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिल्ली स्थित लाल किला के पास हुआ ब्लास्ट , मुंबई समेत सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर हाई अलर्ट।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा...

द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मज़बूत करने के लिए आईएनएस सावित्री मोज़ाम्बिक पहुँची।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी भारतीय नौसेना का एक अपतटीय गश्ती...

आरे पुलिस स्टेशन परिसर में नव निर्मित मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव में आरे मिल्क कॉलोनी...

मनसे से गठबंधन पर अभी कोई चर्चा नहीं; नासिक की बैठक और कांग्रेस का कोई संबंध नहीं: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी स्थानीय निकाय चुनावों में महाराष्ट्र नवनिर्माण...