जय हिंद सैनिक संस्था के 75वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

इक्कीस अक्टूबर दो हजार अठारह को जय हिंद सैनिक संस्था के पचहत्तरवें स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली के लालकिले में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरंगा फहराया था। इसी तरह जय हिंद संस्था के मुख्य सलाहकार बाबूभाई भवानजी ने दादर मे तिरंगा फहराया।

इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बीते 21 अक्टूबर 2025 को जय हिंद सैनिक संस्था की बयासीवीं वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि जय हिंद सैनिक संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक, देशभक्त नेताजी सुभाषचंद्र बोस के पोते चंद्रकुमार बोस का आरजू संस्था में हार्दिक स्वागत एवं सत्कार किया गया। इस अवसर पर जय हिंद सैनिक संस्था के अखंड भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेताजी सुभाषचंद्र बोस के पौत्र, राष्ट्रभक्तों के आदर्श जय हिन्द सैनिक संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक तथा अखंड राष्ट्रनिष्ठा, सत्यनिष्ठा और सेवाभाव के प्रतीक चंद्रकुमार बोस ने आरजू संस्था के आयुष्मान हेल्थ कार्ड के बारे में सभी महानुभावों को जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेताजी सुभाषचंद्र बोस के पोते चंद्रकुमार बोस, आरजू संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र मेहता, पूर्व उपमहापौर एवं आरजू संस्था के ट्रस्टी बाबूभाई भवानजी, जय हिंद सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंजाबराव मुदाने, जय हिंद संस्था के राष्ट्रीय सेक्रेटरी जनार्दन जंगले, आरजू संस्था के व्यवस्थापक राजेंद्र पालव व जय हिंद सैनिक संस्था के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सोलापुर में विमान के प्रोपेलर में मांझा फँसा; पायलट की सतर्कता से हादसा टला।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी सोलापुर हवाई अड्डा क्षेत्र में पतंग...

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे मुश्किल में, पुणे में ज़मीन के लेन-देन की जाँच; अधिकारी निलंबित।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ...

फर्जी पासपोर्ट मामले में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दहिसर पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी...