मुंबई वार्ता/विपिन शुक्ल

महात्मा फुले चौक थाना क्षेत्र में हुए हिट एंड रन मामले में दामिनी दस्ते की सतर्कता से फरार कार चालक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि घायल बाइक सवार को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया गया।


मंगलवार शाम मुरबाड रोड पर स्टेट बैंक के सामने एक कार ने पल्सर बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और चालक मौके से भागने लगा। पेट्रोलिंग पर तैनात महिला पुलिस हवलदार संजना पावसकर और महिला पुलिस कांस्टेबल कोमल धनगर ने घटना देखी।


कोमल धनगर ने घायल को तुरंत रुक्मिणीबाई अस्पताल पहुंचाया, जबकि संजना पावसकर ने भाग रही कार का पीछा कर उसे पकड़ लिया।बाद में पुलिस उपनिरीक्षक जाधव की मदद से कार चालक और उसके साथी को हिरासत में लिया गया।


यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बी.एस. परदेशी के मार्गदर्शन में की गई।


