दिंडोशी मे विधायक राजहंस सिंह ने किया शौचालय व समाजमंदिर का भव्य उद्घाटन व लोकार्पण।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

निरंतर जनसेवा मे कार्यरत वा सक्रिय भूमिका निभानेवाले मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष, कार्यसम्राट विधायक राजहंस सिंहजी ने रविवार को दिंडोशी विधानसभा मे अपने आमदार निधी के माध्यम से निर्मित नूतन शौचालय व समाजमंदिर का भव्य उद्घाटन एवं लोकार्पण किया।

कुरार पुलिस स्टेशन के बाजू में, शांताराम तलाव, क़ुरारगाव, मालाड (पूर्व) पर एक भव्य नूतन शौचालय एवं पाल नगर, मावळे नगर, रानी सती मार्ग, मालाड (पूर्व) पर समाज मंदिर व शौचालय का निर्माण आमदार निधी से किया गया। इस निर्माण से स्थानिक जनता मे बहुत ही खुशी वा प्रसन्नता का वातावरण था। स्थानीय जनता ने विधायक महोदय का ढोल – ताशे – पटाखे बजाकर स्वागत किया, साथ ही साथ उनका आभार व्यक्त किया.

इस मौके पर राजहंस सिंह ने अपने संबोधन मे कहा,” मैं जनसेवा का काम करते वक्त काम की गिनती नही करता, सिर्फ काम करता हूँ। यही मेरी काम के प्रती भावना है।”

इस मौके पर भाजपा मंडळ अध्यक्ष राजन सिंह सहित दिंडोशी के जिल्हा, मंडळ, वॉर्ड, मोर्चा व आघाडी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानिक नागरिक बडी संख्या मे उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

विवेक कॉलेज में बुर्का बैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 3 छात्र नामजद।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय गोरेगांव के विवेक कॉलेज में...

गांजा तस्करी करने वाले 9 लोग मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कस्टम अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट...

बैंक लॉकर से चोरी, पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मुंबई वार्ता संवाददाता पूर्व विधायक और शिवसेना नेता कृष्णा...