श्रीश उपाध्याय/ मुंबई वार्ता

समस्त महाजन संस्था की राष्ट्रीय चिंतन गोष्ठी का आयोजन आगामी 18 दिसम्बर को नई दिल्ली में किया गया. संस्था की चिंतन गोष्ठी पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोड पर स्थित अनुव्रत भवान में सुबह 10 बजे से आयोजित की गई है.


समस्त महाजन संस्था के डॉक्टर गिरीश शाह ने बताया कि ,”राष्ट्रधर्म निभाते हुए, सही दिशा में समाज को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ,संस्कार और संस्कृति की सुरक्षा के प्रति अपना फर्ज व कर्तव्य अदा करने हेतु आयोजित इस बैठक का आयोजन किया गया है. “