दुबई से ड्रग्स डीलर शेरा का हुआ प्रत्यार्पण।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

दुबई से हिन्दुस्थान में ड्रग्स फैक्टरी चलाने वाले ड्रग्स डीलर सलमान सलीम शेख उर्फ शेरा को हिन्दुस्थान प्रत्यार्पित किया गया है।

3 अगस्त 2022 को मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने मुंबई सेंट्रल इलाके से मोहम्मद शाहरुख मोहम्मद शफी को 995 ग्राम एमडी ड्रग्स समेत गिरफ्तार किया था। इसी मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को मालूम हुआ कि शेरा अपने गुर्गों के माध्यम से हिन्दुस्थान में ड्रग्स फैक्टरी चला रहा है।

शेरा दुबई फरार हो गया था। उसके खिलाफ डोंगरी पुलिस थाने में वर्ष 2015 में ड्रग्स बेचने का मामला दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों में 4 ड्रग्स संबंधित मामले दर्ज हैं।पुलिस ने शेरा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। शेरा को कुछ दिन पहले दुबई में गिरफ्तार किया गया था। अब उसे हिन्दुस्थान प्रत्यार्पित किया गया है।

मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह.पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बालकवडे, पुलिस उपायुक्त (ANC) नवनाथ ढवले, सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हीरडेकर के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई ANC घाटकोपर यूनिट के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल ढोले, सहायक पुलिस निरीक्षक राजेंद्र लोढे एवं टीम ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कुर्ला में 39 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर की गई हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के कुर्ला वेस्ट इलाके में...

राज्य सरकार ने 21 IPS और SPS अधिकारियों का तबादला किया, कई को मुंबई में नई जिम्मेदारी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता राज्य सरकार ने गुरुवार को पुलिस...

वूलन मिल्स स्कूल का ICSE 10वीं परिणाम 100%: सभी 27 विद्यार्थी उत्तीर्ण, 20 ने हासिल किया विशेष प्रावीण्य।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका के शिक्षा विभाग के...

विधान परिषद चुनाव में महाविकास आघाड़ी एकजुट; अंबादास दानवे को कांग्रेस का ठोस समर्थन।

मुंबई वार्ता संवाददाता आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों...