धामणकर नाका मित्र मंडळ ने सार्वजनिक गणेशोत्सव में इस बार इको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति लाने का लिया निर्णय।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी की मशहूर धामणकर नाका मित्र मंडळ व स्वाभिमान सेवा संस्था द्वारा 37 वें आयोजित होने वाला गणेशोत्सव इस वर्ष एक खास पहल के साथ मनाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष पहली बार इको-फ्रेंडली (पर्यावरणपूरक) गणेश मूर्ति की स्थापना की जाएगी। धामणकर नाका स्थित जुने अग्निशमन केंद्र क्रमांक 3 के पास आयोजित इस गणेशोत्सव का आयोजन 27 अगस्त 2025 से 6 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। इस बार मंडल ने मिट्टी से बनी इको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति स्थापित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया है।

  मंडल के अध्यक्ष संतोष एम. शेट्टी ने बताया कि यह निर्णय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर दी गई पर्यावरण सुरक्षा संबंधी सूचनाओं के अनुसार लिया गया है। प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियों के कारण नदियों व तालाबों का जल प्रदूषित होता है। इसी को रोकने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
 इस संबंध में 2 जुलाई 2025 को मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग क्षेत्र में स्थित श्री गणेश चित्रकला मंदिर के विख्यात मूर्तिकार सुशांत गणेश पोहेकर से संपर्क कर, मिट्टी से बनी इको-फ्रेंडली मूर्ति तैयार करने का अनुबंध किया गया है। भिवंडी शहर के वराळा तालाब से प्रतिदिन लगभग 2 एमएलडी जल आपूर्ति होती है। पीओपी मूर्तियों के विसर्जन के कारण जल प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ रही थी। 
अब इस इको-फ्रेंडली पहल से न केवल जल स्रोतों की शुद्धता बनी रहेगी, बल्कि शहर के अन्य गणेश मंडलों को भी पर्यावरण के अनुकूल मूर्तियों के प्रयोग हेतु प्रेरणा मिलेगी। मंडल का उद्देश्य है कि इस सकारात्मक पहल से समाज में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैले और गणेशोत्सव को एक नई दिशा और स्वरूप मिले।

■ मनपा आयुक्त ने आगामी गणेशोत्सव के लेकर की समीक्षा बैठक.

भिवंडी मनपा आयुक्त अनमोल सागर ने बुधवार को
आगामी गणेशोत्सव को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में जनहित याचिका संख्या 96/2024 पर उच्च न्यायालय के आदेशों एवं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 12 मई 2020 के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में समीक्षा की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निर्देश दिया है कि गणेशोत्सव में गणेश प्रतिमाएं पर्यावरण के अनुकूल होनी चाहिए तथा कृत्रिम झीलों में विसर्जित की जानी चाहिए।

साथ ही शहर में गणेश प्रतिमा निर्माताओं को शाडू मिट्टी उपलब्ध कराने के संबंध में की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशानुसार पर्यावरण एवं निर्माण विभाग ने गणेश घाटों के पास कृत्रिम झीलों का निर्माण करने तथा उन झीलों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए।

जनसंपर्क अधिकारी ने उच्च न्यायालय एवं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशानुसार नागरिकों में जागरूकता पैदा करने तथा उन्हें कृत्रिम झीलों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी वार्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने वार्ड में बनने वाली कृत्रिम झीलों की संख्या एवं स्थान निर्धारित कर 2 दिन के भीतर उपायुक्त को रिपोर्ट प्रस्तुत करें। गणेश आगमन एवं विसर्जन मार्ग की मरम्मत, उस मार्ग पर पेयजल की व्यवस्था, पर्यावरण विभाग के माध्यम से निर्मल्य का संग्रहण एवं उसका सुरक्षित निपटान करने के निर्देश दिए। शहर के नागरिक भी उच्च न्यायालय एवं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों का पालन करें तथा पर्यावरण के अनुकूल तरीके से गणेशोत्सव मनाएं और विसर्जन कृत्रिम तालाब में करे,इस प्रकार की अपील आयुक्त अनमोल सागर ने की है।​​

इस बैठक में उपायुक्त विक्रम दराडे, उपायुक्त (कर) बालकृष्ण क्षीरसागर, मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी श रामप्रसाद सोलंक, अतिरिक्त नगर अभियंता सचिन नाईक, अग्निशमन अधिकारी राजेश पवार, जलापूर्ति विभाग के कार्यरत अभियंता संदीप पटनावर, कार्यरत अभियंता (बिजली) श्री सिद्दीक काजी सभी प्रभाग अधिकारी व विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट शुरू, सफर होगा तेज और सुरक्षित।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने...

मुंबई एयरपोर्ट पर NESCO कॉन्सर्ट ड्रग ओवरडोज केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में चर्चित NESCO कॉन्सर्ट ड्रग...

94 घंटे की मैराथन चर्चा के बाद मुंबई महानगरपालिका का बजट मंजूर, 188 नगरसेवकों ने लिया हिस्सा।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) का वर्ष...