धुलिया शहर में धूम-स्टाइल चोरों का आतंक .

Date:

सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता

कुमार नगर में महिला की सोने की चेन लूटी,

घटना सीसीटीवी में कैद

धुले शहर में एक बार फिर धूमस्टाइल में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। महिलाओं के गले से सोने की चेन लूटने की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन चोर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

ऐसी ही एक घटना साक्री रोड स्थित कुमार नगर इलाके में हुई, जहां मोटर साइकिल सवार चोरों ने एक महिला की सोने की चेन झपटी और फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना से महिलाओं में डर का माहौल पैदा हो गया है और चोरों पर कार्रवाई की मांग तेज हो रही है।

घटना के अनुसार, साक्री रोड स्थित कुमारनगर में दो महिलाएं मोटरसाइकिल पर जा रही थीं। ठंड के कारण सड़क पर कम भीड़भाड़ थी, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल सवार महिलाओं का पीछा किया। मोटरसाइकिल पर सवार चोरों ने अचानक अपना वाहन घुमाया और एक महिला की मोटरसाइकिल के पास आकर उसे रुकने पर मजबूर कर दिया। इसी दौरान पीछे बैठी महिला की गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक चोर वहां से भाग चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

एनसीपी (शरद पवार) में जल्द होगा संगठनात्मक फेरबदल, सांसदों पर ‘ऑपरेशन’ कभी सफल नहीं होगा: शशिकांत शिंदे।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)...