धुलिया शहर वाहतूक शाखा ने रोड रोलर चला कर तोड़े अवैध सायलेन्सर , लाखों का दंड वसूल.

Date:

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

शहर के जय हिंद चौक पर रोड रोलर चलाकर तेज आवाज करने वाली 70 बुलेट गाड़ियों के साइलेंसर तोड़ दिए गए हैं। शहर वाहतूक विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई की नागरिकों ने प्रशंसा की है.

जिला पुलिस अधीक्षक ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों, तेज आवाज करने वाले बुलेट धारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. इस कार्रवाई के दौरान शहर यातायात विभाग ने वाहन मालिकों पर एक लाख बारह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 20 दिसंबर से 27 दिसंबर तक संतोषी माता चौक, कालिका माता मंदिर, बारा में तेज आवाज में शोर मचाने वाले बुलेट धारकों के साथ ही यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

शहर के पत्थर चौक, मवेलेदार चौक, जय हिंद चौक पर आज जिला पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में रोड रोलर घुमाकर 70 साइलेंसर को रौंदा गया है. इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धीवरे, शहर यातायात शाखा पुलिस निरीक्षक शिल्पा पाटिल, शहर यातायात शाखा सहायक पुलिस निरीक्षक भूषण कोटे सहित बड़ी संख्या में शहर यातायात शाखा के कर्मचारी उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में मानसून की तैयारी तेज: सभी एजेंसियां समन्वय के साथ रहें सतर्क – मनपा आयुक्त भूषण गगराणी

मुंबई वार्ता संवाददाता आगामी मानसून के मद्देनज़र मुंबई में...

विश्व किडनी सप्ताह के अवसर पर घाटकोपर स्टेशन पर जनजागरूकता शिविर।

मुंबई वार्ता /हरीशचंद्र पाठक विश्व किडनी सप्ताह के अवसर...

मुंबई एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए यात्रियों से 12 करोड़ का गाज़ा बरामद, कई गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई एयरपोर्ट कमिश्नरेट (कस्टम्स ज़ोन–III) के...