मुंबई एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए यात्रियों से 12 करोड़ का गाज़ा बरामद, कई गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई एयरपोर्ट कमिश्नरेट (कस्टम्स ज़ोन–III) के अधिकारियों ने 3 मार्च से 10 मार्च 2026 के बीच कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ और सोने की तस्करी के कई मामलों का खुलासा किया। जांच के दौरान कुल 12 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का गाजा और लाखों रुपये का सोना बरामद किया गया।

स्पॉट और एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर कस्टम्स अधिकारियों ने चार मामलों में कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आए पांच यात्रियों के पास से कुल 12.031 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत लगभग 12.031 करोड़ रुपये बताई गई है। इन सभी यात्रियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया।

इसी दौरान तीन अलग-अलग मामलों में तीन यात्रियों से कुल 409 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 59.57 लाख रुपये आंकी गई है।इसके अलावा, विशेष खुफिया सूचना के आधार पर एक अन्य मामले में बैंकॉक से आए एक यात्री के पास से 499 ग्राम संदिग्ध गाज़ा बरामद किया गया, जिसकी कीमत अवैध बाजार में करीब 49.9 लाख रुपये बताई गई है।

आरोपी यात्री को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है।कस्टम्स अधिकारियों ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर मादक पदार्थ और सोने की तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई लोकल में बड़ा बदलाव: 1 मई से 26 नई एसी सेवाएं और 15-कोच ट्रेनों की शुरुआत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के लोकल ट्रेन यात्रियों के...

दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला मुंबई लाया गया, गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन...

डॉ सुमन अग्रवाल बनीं अ भा अ स की स्थाई ट्रस्टी ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता समाज सेवा...