निजी वैनों से स्कूली छात्रों की आवाजाही में लापरवाही, युवासेना ने आरटीओ से की कार्रवाई की मांग।

Date:

राजन बलसाने- मुंबई वार्ता

शहर में स्कूली छात्रों को लाने-ले जाने के लिए बिना परमिट और लाइसेंस वाली निजी वैनों का खुलेआम उपयोग किया जा रहा है। इन वैनों के चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, न ही इनकी पुलिस जांच (वेरिफिकेशन) कराई गई है। इससे छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कुछ स्कूलों द्वारा अभिभावकों से यह फॉर्म भरवाया जा रहा है कि स्कूल परिसर से बाहर वाहन से संबंधित किसी भी घटना की जिम्मेदारी स्कूल की नहीं होगी।इस मुद्दे को लेकर युवासेना के पदाधिकारियों ने कल्याण स्थित उप प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (RTO) में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में युवासेना शहर प्रमुख सुशील पवार, शहर सचिव शिवम सालवे, उपशहर प्रमुख अॅड. प्रवीण करीरा, किंगली आवला, विभाग अधिकारी रवी वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

युवासेना ने मांग की कि ऐसे गैरकानूनी रूप से संचालित वाहनों और उनके मालिकों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट पर 12.6 किलो गांजा , 716 ग्राम सोना समेत 3 गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कस्टम्स के एयरपोर्ट आयुक्तालय,...

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचा पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर का परिवार, वर वधू को दिया आशीर्वाद।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय पूर्वांचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां...

लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक ‘शिवायण’ का उद्घाटन होने से पहले ही सभी प्रतियां हुईं आउट ऑफ स्टॉक।

मुंबई वार्ता संवाददाता लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक शिवायण...

अमेरिका-इज़राइल-ईरान युद्ध समाप्त होकर शांति स्थापित हो: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच...