नीतीश कुमार फिर से बहुमत के साथ बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे:- केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले।

Date:

■ बिहार विधानसभा चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी सभी सीटों पर एनडीए का समर्थन करेगी।

मुंबई वार्ता संवाददाता

बिहार में एनडीए को बहुमत मिलने और नीतीश कुमार के बहुमत के साथ बिहार के मुख्यमंत्री बनने का विश्वास व्यक्त करते हुए, रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने आज आधिकारिक रूप से घोषणा की कि रिपब्लिकन पार्टी बिहार के विकास के लिए विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों का समर्थन करेगी।

उउन्होंने कहा कि हार राज्य में रिपब्लिकन पार्टी का संगठन मज़बूत है। बिहार के सभी ज़िलों में रिपब्लिकन पार्टी का संगठन है। बिहार के विकास के लिए सबसे पहले महागठबंधन को धूल चटाना ज़रूरी है। इसलिए एनडीए के सभी उम्मीदवारों को रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन प्राप्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास कार्य किए हैं। बिहार को विशेष पैकेज दिया गया है। नीतीश कुमार बिहार के सभी किसानों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक और सामाजिक न्याय दिलाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में बिहार में कई अच्छे काम किए हैं।

उन्होंने यहि भी कहा कि हार में बड़े पैमाने पर रोज़गार उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुआ है। इसके कारण, बिहार से मुंबई और महाराष्ट्र आने वाले बेरोज़गारों की संख्या में कमी आई है।इसलिए, बिहार के समग्र विकास के लिए एनडीए की सरकार ज़रूरी है। इसलिए, रिपब्लिकन पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर एनडीए को समर्थन दिया है। रिपब्लिकन पार्टी के कार्यकर्ता सभी निर्वाचन क्षेत्रों में एनडीए उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। रिपब्लिकन पार्टी बिहार में एनडीए को बहुमत दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। मेरा मानना ​​है कि नीतीश कुमार फिर से बहुमत के साथ बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने बिहार में रिपब्लिकन पार्टी द्वारा एनडीए को दिए गए समर्थन पर अपने अंदाज़ में एक कविता लिख दी:-

“एनडीए बिहार में तोड़ देगा बहुमत के रेकॉर्ड सारे…

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखने के बाद, महागठबंधनके नेता चक्रा जाएंगे सारे….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का जलवा दिखाएंगे……!

नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाएंगे!

बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए एनडीए ही एकमात्र विकल्प है…

इसलिए आरपीआई का एनडीएको साथ देने का संकल्प है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिल्ली स्थित लाल किला के पास हुआ ब्लास्ट , मुंबई समेत सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर हाई अलर्ट।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा...

द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मज़बूत करने के लिए आईएनएस सावित्री मोज़ाम्बिक पहुँची।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी भारतीय नौसेना का एक अपतटीय गश्ती...

आरे पुलिस स्टेशन परिसर में नव निर्मित मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव में आरे मिल्क कॉलोनी...

मनसे से गठबंधन पर अभी कोई चर्चा नहीं; नासिक की बैठक और कांग्रेस का कोई संबंध नहीं: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी स्थानीय निकाय चुनावों में महाराष्ट्र नवनिर्माण...