परमार्थ ट्रस्ट की ब्राह्मण संगोष्ठी,वर-वधू बायोडाटा वितरण समारोह।

Date:

वरिष्ठ संवाददाता/मुंबई वार्ता

सामाजिक संस्था परमार्थ ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘उत्तर प्रदेश ब्राह्मण वर-वधू सूचक’ केंद्र के संयोजन में ब्राह्मण संगोष्ठी के साथ वर-वधू बायोडाटा पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

शनिवार 29 मार्च को शाम 4 बजे से जोगेश्वरी पूर्व, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे स्थित श्री राम मंदिर श्री वैष्णव आश्रम ट्रस्ट सभागृह में होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे।

आयोजन समिति के संतोष पांडेय ने बताया कि मुंबई और आसपास के उपनगरों में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण समाज के लोग रहते हैं। इनको अपने विवाह योग्य लड़के लड़कियों के लिए योग्य वर-वधू की तलाश रहती है। इसको ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर लगभग तीन दर्जन ग्रुप संचालित किए जा रहे हैं जिनमें कई हजार सदस्य जुड़े हुए हैं। पिछले पांच सालों में ग्रुप के माध्यम से डेढ़ हजार से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंध चुके हैं। इसको और गति देने के उद्देश्य से पुस्तिका प्रकाशित की गई है जिसमें लड़के और लड़कियों का संपूर्ण बायोडाटा शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में मराठी सीखना चाहूंगा : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती।

■ उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लिया शंकराचार्य का...

मनपा अस्पताल में मरीजों को फल का वितरण ।

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक ए.एन. फ़ाउंडेशन के संस्थापक अशोक...