परिमंडल 12 द्वारा से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बाइक रैली का आयोजन.

Date:

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

परिमंडल 12 द्वारा ‘ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान’ के तहत महिला पुलिस अधिकारियों के साथ बाइक रैली निकाली गई। यह बाइक रैली वनराई पुलिस स्टेशन से दहिसर पुलिस स्टेशन तक निकाली गईं। इस बाइक रैली का आयोजन अपर पुलिस आयुक्त अभिषेक त्रिमुखे और पुलिस उपायुक्त परिमंडल 12 स्मिता पाटिल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

इस बाइक रैली में जोन 12 के वनराई, आरे, ढिंढोसी, कुरार, समतानगर, कस्तूरबा और दहिसर पुलिस स्टेशन के महिला अधिकारियों ने भाग लिया। इस बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य भ्रूण हत्या को रोकना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, अभियान, गर्भ लिंग चेकउप रोकना और बालिका शिक्षा में प्रगति का संकेत जैसे अभियान को चलाया गया।

इस रैली में मराठी हास्य कलाकार समीर चौगुले, ओमकार राउत , प्रसाद खांडेकर, प्रथमेश सिवलकर मौजूद थे। उपस्थित सभी गणमान्यो का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। इस बाइक रैली समापन दहिसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होनमने द्वारा गोकुलानंद होटल के पास किया गया। पिछले 10 सालों से बेटी बचाओ बेटो पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपातकाल के विरोध में भाजयुमो मुंबई की पदयात्रा और साइकिल रैली, युवाओं ने ली लोकतंत्र रक्षा की शपथ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंबई...

बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न रुकें, न खड़े करें वाहन; बीएमसी की मुंबईकरों से अपील।

मुंबई वार्ता संवाददाता मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा...