मुम्बई पहुंचा जीबीएस सिंड्रोम वायरस.

Date:

मुंबई वार्ता /जय सिंह

●मुम्बई के अंधेरी इलाके में जीबीएस सिंड्रोम की शिकार बनी 65 वर्षीय महिला.

मुंबई के अंधेरी पूर्व इलाके के मलपाडोंगरी इलाके में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला गुरमैल बैरे सिंड्रोम (GBS) से ग्रसित पाई गई जिसके बाद इलाके के लोगो में भय पैदा हो गया है।

यह महिला अंधेरी पूर्व के मालपा डोंगरी इलाके में अपने परिवार के साथ रहती है।फिलहाल, उसका इलाज बीएमसी के सेवन हिल्स अस्पताल में किया जा रहा है।

इलाके के स्थानीय एमएलए ने सेवन हिल अस्पताल जाकर जीबीएस मरीज का डॉक्टरों से स्थिति और तबियत का हालचाल लिया।

साथ ही के पूर्व बीएमसी विभाग के हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम के साथ मिलकर इलाके के पानी के सोर्सेज की जांच भी शुरू कर दिया गया है। यह सिंड्रोम वायरस ज्यादातर गंदे मटमैले और दूषित पानी से होता है ऐसी जानकारी अब तक सामने आई है।

पुणे,पिम्परी चिंचवड़ में इस वायरस से अब तक कुल 173 मरीज अफ्फेक्टेड हुए है जबकि अब तक 6 मरीजों की मौत इस वायरस से हो चुकी है।

मुम्बई की 65 साल की जिस महिला में इस वायरस की पुष्टि हुई है उन्हें पहले सर्दी बुखार हुआ, उसके बाद उल्टी दस्त शुरू हुआ और फिर उन्हें तेज बदन दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. जहाँ टेस्ट करने पर जीबीएस विकार की पुष्टि हुई है।

महिला मरीज को आईसीयू वार्ड में रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

विद्यार्थी जीवन तपस्या का जीवन – बाबा दुबे, टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता बदलापुर तहसील के शाहपुर...

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर वर्षा गायकवाड़ का हमला, कहा- जनता पर महंगाई की दोहरी मार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद...

दुकान में पानी मांगने के बहाने घुसा और iPhone 17 Pro लेकर हुआ फरार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के वडाला इलाके में कपड़े...

मुंबई के सरकारी जमीन पर बने जिमखानों की होगी जांच, लीज नियमों की होगी समीक्षा।

श्रीश उपाध्याय /मुंबई वार्ता महाराष्ट्र सरकार जल्द ही मुंबई...