पूर्वांचल की बेटी राधा यादव ने बढ़ाया देश का गौरव : डॉ द्रिगेश यादव।

Date:

बड़ौदा। मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

पूर्वांचल के विकास, पर्यावरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में हमेशा प्रभावी आवाज उठाने वाली संस्था पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव द्वारा विश्व कप जीतने वाली महिला क्रिकेट टीम की ऑल राउंडर खिलाड़ी राधा यादव का बड़ौदा स्थित उनके आवास पर शॉल और पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया।

इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सभाजीत यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश यादव, संतोष यादव पगड़ी वाले समेत संस्था के अनेक लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल की बेटी राधा यादव ने पूरे देश का गौरव और सम्मान बढ़ाया है। हम सभी को इस बात का गर्व है कि अपने उत्कृष्ट खेल के माध्यम से वह लगातार देश का नाम रोशन कर रही हैं। संस्था द्वारा राधा यादव के पिता ओम प्रकाश यादव, कोच एवं मेंटर मिलिंद वारवाडेकर, कोच भूपेंद्र तिवारी तथा क्रिकेट खिलाड़ी प्रथमेश वारवाडेकर का भी सम्मान किया गया।

ज्ञात हो कि राधा यादव जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत स्थित हज़ोसी गांव की रहने वाली हैं। पहले उनका परिवार कांदिवली में रहता था। पिछले कुछ दिनों से परिवार बड़ौदा में शिफ्ट हो गया है। डॉ द्रिगेश यादव ने बताया कि संस्था द्वारा जल्द ही जौनपुर में राधा यादव का भव्य सार्वजनिक सम्मान किया जाएगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

विवेक कॉलेज में बुर्का बैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 3 छात्र नामजद।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय गोरेगांव के विवेक कॉलेज में...

गांजा तस्करी करने वाले 9 लोग मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कस्टम अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट...

बैंक लॉकर से चोरी, पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मुंबई वार्ता संवाददाता पूर्व विधायक और शिवसेना नेता कृष्णा...