प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ. आलोक शर्मा को पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया सम्मानित।

Date:

■ श्रीमती ऊषा शेट्टी और डॉ. योगेश दुबे भी रहे उपस्थित.

मुंबई वार्ता संवाददाता

प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ. आलोक शर्मा से उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने सदिच्छा भेंट की और उन्हें सम्मानित किया। जनसेवक गोपाल शेट्टी ने डॉक्टर शर्मा को शॉल, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए चिकित्सा जगत में उनके द्वारा अनोखी उपलब्धियां भरे कार्यों पर संतोष एवं प्रसन्नता प्रकट करते हुए सम्मानित किया।

इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी की धर्मपत्नी श्रीमती ऊषा गोपाल शेट्टी सहित परिवार के अनेक सदस्य एवं डॉ. योगेश दुबे उपस्थित थे । बता दें की स्पाइन और सर्वाइकल सर्जरी के लिए डॉक्टर आलोक शर्मा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रख्यात हैं।

उन्होंने अब तक अति कठिन समझी जाने वाली न्यूरो सर्जरी के हजारों सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा जगत को नए आयाम व हजारों नागरिकों, विशेषतः दिव्यांग बच्चों को नव जीवन प्रदान किया है। भारत के चिकित्सा जगत के लिए यह गर्व की बात है कि डॉक्टर आलोक शर्मा जैसे न्यूरो सर्जन हमारे महान भारत देश की माटी के हैं जिनसे विदेश की धरती के लोग सर्जरी व चिकित्सा के लिए आते हैं और स्वस्थ्य होकर पूर्ण संतोष के साथ अपने देश लौट जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राज्य की दो ज़िला परिषदों में कांग्रेस की सत्ता, दो जगह सत्ता में साझेदारी: हर्षवर्धन सपकाल।

■ स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों में कांग्रेस ने विचार...

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का (मेडिकल कॅम्प) आरोग्य शिविर उत्तर मुंबई में सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी उत्तर मुंबई व्यापारी...

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बने विनोद मिश्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) ने...

एमपीसीबी ने टारमट लिमिटेड की यूनिट पर लगाई ताला-बंदी, गंभीर प्रदूषण उल्लंघनों पर तत्काल बंद करने के आदेश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) ने...