श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई प्रेस क्लब के वर्ष 2026-2028 के चुनाव में ‘सेव प्रेस क्लब अलायंस’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष से लेकर खजांची और स्क्रूटनी कमेटी तक गठबंधन के उम्मीदवारों ने बाजी मारी।


अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र गांगण ने 579 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी राजीव खांडेकर को 258 मत मिले, जबकि 22 मत अवैध घोषित किए गए।


चेयरमैन पद पर एस. बालकृष्ण ने 508 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। मयुरेश गणपत्ये को 320 मत मिले।
उपाध्यक्ष पद पर पांडुरंग म्हस्के ने 537 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि आशिष राजे को 290 मत मिले।
सचिव पद पर अनिल सिंह ने 513 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके मुकाबले सौरभ शर्मा को 313 मत मिले।
संयुक्त सचिव पद पर सुधाकर कश्यप ने 515 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। ऋचा कानोलकर को 323 मत मिले।
खजांची पद पर ओ. पी. तिवारी ने 487 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि शशांक पराडे को 335 मत मिले।
वहीं, स्क्रूटनी कमेटी (2026-2028) के लिए ‘सेव प्रेस क्लब अलायंस’ के सभी उम्मीदवार विजयी रहे। प्रसाद काथे, विजय सिंह, नीलेश दवे और आलोक देशपांडे को 121-121 मत, जबकि दीपाली कदम को 120 मत प्राप्त हुए।


‘सेव प्रेस क्लब अलायंस’ के सभी 10 मेंबरों ने भी अपने प्रतिद्वंदियों को हरा दिया है। इस चुनाव परिणाम के साथ ‘सेव प्रेस क्लब अलायंस’ ने मुंबई प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी और स्क्रूटनी कमेटी पर अपना मजबूत वर्चस्व स्थापित कर लिया।


