प्रशासकीय परीक्षाओं में हेराफेरी के आरोप में 4 छात्र गिरफ्तार.

Date:

■ मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

एम बी ए, एम एच सी ई टी जैसी परीक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदनकर्ताओं का नंबर बढ़ाने के नाम पर हेराफेरी करने वाले 4 आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच 5 ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे ने एक प्रेम विज्ञप्ति के माध्यम से दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासकीय परीक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदनकर्ताओं का डेटा निकालकर कुछ लोग उनसे फोन पर संपर्क कर रहे थे. फोन पर संपर्क कर आवेदन कर्ताओं को उनके नंबर बढ़ाने और अच्छे कॉलेज में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर 15 से 20 लाख की मांग कर रहे थे. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आजाद मैदान पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की. मामले की जांच के दौरान मालूम हुआ कि महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, राजस्थान में भी कुछ लोग इसी प्रकार की हेराफेरी कर रहे हैं.

तकनीकी का उपयोग कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें से दो आरोपी NIT दिल्ली के छात्र हैं जबकि एक 14 वी UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहा है और एक अन्य आरोपी Bsc स्नातक कर चुका छात्र है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस उपायुक्त विवेक फणसालकर, सह पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शशि कुमार मीना, पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे, सहायक पुलिस आयुक्त सुनील चंद्रमोरे के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई क्राइम ब्रांच 5 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक घनश्याम नायर की टीम ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

संजय गांधी नेशनल पार्क में तेंदुए का शिकार: वन विभाग ने अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता अवैध वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी...