मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

बदलापुर में एक युवती के भगवान श्री राम के बारे में दिए गए आपत्तिजनक बयान से शहर में तनाव का माहौल बन गया है। युवती ने कार चलाते हुए वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर पोस्ट किया था। यह वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसके बाद अलग-अलग हिंदूवादी संगठनों ने कड़ा गुस्सा जताया।


वीडियो वायरल होते ही बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता और वारकरी संप्रदाय के प्रतिनिधि बदलापुर ईस्ट पुलिस स्टेशन पहुंच गए। पुलिस को बयान देकर युवती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि आगे की जांच चल रही है। इस बीच, खबर मिली है कि इस लड़की की मां लोकल BJP महिला नगर अध्यक्ष हैं। शहर के कई संगठनों ने इस घटना की निंदा की है। लड़की के विरोध में रिक्शा यूनियनों ने बंद बुलाया है और बदलापुर में कई जगहों पर रिक्शा सर्विस में रुकावट आई है। इस वजह से यात्रियों को पैदल या दूसरे तरीकों से सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
फिलहाल, पुलिस हालात को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।बाइट :सचिन गोरे dcp Ulhasnagar


