बांद्रा पूर्व के भारत नगर में चॉल ढही, राहत कार्य जारी।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई के बांद्रा पूर्व इलाके के भारत नगर में शुक्रवार सुबह एक चॉल के ढह जाने की घटना सामने आई है। यह हादसा सुबह 5:56 बजे रिपोर्ट किया गया, जिसके बाद 6:19 बजे बीएमसी की मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) ने इसे लेवल-1 की घटना घोषित किया।

● घटना का विवरण:

स्थान: चॉल नं. 37, भारत नगर, नमाज कमेटी मस्जिद के पास, बांद्रा (ई)संरचना: ग्राउंड + 1 मंजिला चॉल पूरी तरह से जमींदोज हो गई है।

● एजेंसियां सक्रिय:

बीएमसी की फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, 108 एंबुलेंस सेवा और बीएमसी का वार्ड स्टाफ मौके पर राहत कार्य में जुटा हुए हैं।

● अब तक की स्थिति:

दो लोग घायल हुए हैं।3 से 4 लोगों को बचाकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।कुछ अन्य लोग अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने के लिए बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है, और बीएमसी ने नागरिकों से क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

TET पेपर लीक पर वर्षा गायकवाड़ का सरकार पर हमला, बोलीं- ‘पेपर कैसे लीक हुआ, इसका जवाब दे भाजपा सरकार’।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुंबई उत्तर...

‘उद्धव ठाकरे हताश और निराश, राजनीति में उनका अस्तित्व नहीं बचा’ : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का तीखा हमला।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने...