मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

महाराष्ट्र के ठाणे के आनंद नगर, घोड़बंदर रोड स्थित रितु एन्क्लेव सोसायटी में एक निजी ठेकेदार द्वारा पेड़ों की छंटाई के दौरान लगभग 45 पक्षियों की मौत हो गई और 28 पक्षी घायल हो गए। यह घटना 17 जुलाई 2025 को हुई, जब पक्षी अपने घोंसलों के साथ पेड़ों से गिर गए।


दरअसल निजी ठेकेदार, एक सोसायटी में पेड़ की छटाई कर रहे थे । पेड़ों की छंटाई के दौरान घोंसले में सैकडो पंछी थे। कटाई के दौरान कई पंछी उड़ गए लेकिन उनके बच्चे एवं अन्य कई पंछी घायल हो गए।
■ 45 पक्षियों की मौत:
काउ इग्रेट और इग्रेट प्रजाति के लगभग 45 पक्षियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 28 घायल पक्षियों को इलाज के लिए एक निजी पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
■ कार्रवाई की मांग :
शिकायत की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है, और संबंधित विभाग को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
● कार्रवाई में शामिल विभाग:- कासरवडावली पुलिस स्टेशन स्टाफ, वन विभाग स्टाफ, वाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन स्टाफ (WWA), माई पाल क्लब स्टाफ (MYPALCLUB), वृक्ष प्राधिकरण स्टाफ, आपदा प्रबंधन सेल स्टाफ।


