मुंबई वार्ता संवाददाता

स्वामी विवेकानंद इंटरनेशॅनल स्कूल द्वारा अपने परिसर में निर्मित किए गए टर्फ क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया। रिबिन काटकर उद्घाटन करने के बाद जनसेवक शेट्टी ने वहां उपस्थित खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को संबोधित भी किया।


स्वामी विवेकानंद इंटरनेशॅनल स्कूल, गोराई-1, बोरीवली (पश्चिम) में आयोजित इस टर्फ मैदान के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ संदीप गोयनका और डाॅक्टर योगेश दुबे सहित स्कूल के शिक्षकगण व स्टॉफ के सदस्य और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


