गौ माता की हत्या करने वालों के हाथ काट देने चाहिए : संजय उपाध्याय।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों और विचारों पर काम करने वाली महायुति सरकार को गौ माता के हत्यारे के हाथ काट देने चाहिए। मेरे पास अवैध रूप से संचालित कत्लखानों की सूची है, क्या सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी? बोरीवली विधानसभा के भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान गौ तस्करों पर तीखा हमला बोलते हुए उपरोक्त बातें कही।

गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए वे बेहद आक्रामक दिखाई दिए। 9 जून, 2025 को बदलापुर पुलिस थाने की सीमा में हुए अपराध की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए संजय उपाध्याय ने कहा कि महाराष्ट्र में हमने गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया है। इसके बावजूद, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य में गौ तस्करी की घटनाएँ लगातार हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि बदलापुर में हुए मामले में आरोपी कैफ मंसूर शेख के खिलाफ एक-दो नहीं, बल्कि 12 मामले दर्ज किए गए हैं। लेकिन उसके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?


गौ तस्करी का मुद्दा उठाते हुए विधायक संजय उपाध्याय ने मुख्यमंत्री की घोषणा का हवाला देते हुए याद दिलाया कि 2025 के बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा था कि गो-हत्या और गो-तस्करी के संबंध में अपराधियों पर मकोका के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिर इस आरोपी पर मकोका क्यों नहीं लगाया गया? उन्होंने पूछा कि कितने दिनों में मकोका लगाया जाएगा?


विधायक संजय उपाध्याय द्वारा पूछे गए इस प्रश्न के संबंध में, मंत्री योगेश रामदास कदम ने गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि कि 1,724 टन गोमांस जब्त किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि 2022 से 2025 के बीच 2,800 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और 4,600 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कुल मिलाकर मंत्री महोदय ने राज्य में हो रही गो तस्करी और गोहत्या की पुष्टि की
गौ सुरक्षा के मुद्दे पर बेहद संवेदनशील विधायक संजय उपाध्याय ने सवालों की बौछार जारी रखी।

उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी बड़ी संख्या में अपराध तब हो रहे हैं, जब महाराष्ट्र राज्य ने गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया है। क्या इसका मतलब यह है कि गोहत्या और गोतस्करी में शामिल अपराधियों को कानून, सरकार और प्रशासन का डर नही लगता?
संजय उपाध्याय ने गोहत्या और गोतस्करी में शामिल अपराधियों के ख़िलाफ़ ठोस कार्रवाई की माँग की।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास ऐसे अपराधियों की सूची है, जो बार-बार ऐसे अपराध करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

विकास निधि नहीं मिलने का दावा करने वाले 6 बागी सांसदों की खुली पोल, दो साल में खर्च नहीं कर पाए मंजूर राशि का...

मुंबई वार्ता संवाददाता शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट छोड़कर...

BEST हड़ताल से प्रभावित 10.56 लाख यात्रियों को राहत, बस पास की वैधता तीन दिन बढ़ेगी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में तीन दिनों तक चली...

जौनपुर के वीरभानपुर में विराट कवि सम्मेलन संपन्न।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत...

जाति प्रमाणपत्र अमान्य होने पर AIMIM के नगरसेवक शमीर रमजान पटेल अयोग्य घोषित, बीएमसी ने सदस्यता रद्द की।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की सामान्य...