भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से ग्रामीण इलाके के विद्यार्थियों को निःशुल्क शैक्षणिक सामग्री का वितरण ।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

शिक्षा ही सच्ची ताकत है। यदि विद्यार्थियों को योग्य संसाधन और सुविधाएं मिली तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। और भविष्य में समाज के लिए दीप स्तंभ साबित होंगे।इसी परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सचिव सलमान खान ( समाजसेवक ) तथा उत्तर पश्चिम जिले के जिला अध्यक्ष हुसेन पठाण की ओर से कुर्ला पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यकांत बांगर के गांव भांडारदारा जिला अहमदनगर स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नोटबुक, ड्राइंग बुक और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।

बता दें कि सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यकांत बांगर द्वारा काफी समय से अपने गांव के स्कूल में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को शैक्षणिक सामग्री और स्कूली फीस की मदद की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सचिव सलमान खान और उत्तर पश्चिम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हुसेन पठाण की ओर से इस बार ग्रामीण इलाके के बच्चों को अपनी ओर से अच्छी शिक्षा मिलने के उद्देश्य से शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया।

हुसेन पठाण ने बताया कि यह सेवा देश और समाज के प्रति ऋण से बाहर निकलकर की जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त बांगर ने इन दोनों ही नेताओं का इस नेक कार्य के लिए आभार जताया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट पर 12.6 किलो गांजा , 716 ग्राम सोना समेत 3 गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कस्टम्स के एयरपोर्ट आयुक्तालय,...

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचा पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर का परिवार, वर वधू को दिया आशीर्वाद।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय पूर्वांचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां...

लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक ‘शिवायण’ का उद्घाटन होने से पहले ही सभी प्रतियां हुईं आउट ऑफ स्टॉक।

मुंबई वार्ता संवाददाता लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक शिवायण...

अमेरिका-इज़राइल-ईरान युद्ध समाप्त होकर शांति स्थापित हो: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच...