भारत में रेहड़ी-पटरी (हॉकर्स) से जुड़े अधिकार, सुरक्षा और नीति-निर्माण को लेकर आज हुई दिल्ली मे बैठक।

Date:

जय सिंह/ मुंबई वार्ता

भारत में रेहड़ी-पटरी (हॉकर्स) से जुड़े अधिकार, सुरक्षा और नीति-निर्माण को लेकर आयोजित विशेष बैठक की शुरुआत हो गई। इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन ‘नासवीं’ (National Association of Street Vendors of India) द्वारा किया गया है। बैठक की अध्यक्षता चंद्र प्रकाश सिंह कर रहे हैं, जबकि पूरे कार्यक्रम का समन्वय अरविंद सिंह संभाल रहे हैं।

बैठक का उद्देश्ययह बैठक पूरे देश में फुटपाथ और सड़कों पर छोटे व्यापार करने वाले लाखों रेहड़ी-पटरी वालों की समस्याओं, लाइसेंस व्यवस्था, नगर निकायों की कार्रवाई, बाजारों में जगह आवंटन और उनके भविष्य की सुरक्षा नीति पर चर्चा के लिए बुलाई गई है।बैठक में देशभर से प्रतिनिधि शामिलइस कार्यक्रम में देश के कई राज्यों से हॉकर्स यूनियनों और संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे।

इनमें प्रमुख रूप से मुंबई आज़ाद हॉकर्स यूनियन से जय शंकर सिंहउत्तराखंड से संजय चोपड़ा पंजाब से टाइगर सिंहइटावा (उ.प्र.) से अरशद भाईसूरत (गुजरात) से सब्बीरप्रयागराज (उ.प्र.) से लीलावतीजयपुर (राजस्थान) से बनवारीकर्नाटक से जाफर भाई,साथ ही देश के अन्य राज्यों के प्रतिनिधि भी इस चर्चा में हिस्सा ले रहे हैं, जिससे यह बैठक एक राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप ले चुकी है।

प्रमुख मुद्दे जिन पर चर्चा हुई:-

■ रेहड़ी-पटरी वालों के लिए लाइसेंस और पहचान कार्ड प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाना।

● नो-वेंडिंग ज़ोन और वेंडिंग ज़ोन के निर्धारण में न्यायपूर्ण नीति लागू करने की मांग।

● मनपा/नगर निगम द्वारा कार्रवाई में कानूनी प्रक्रिया और मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने पर जोर।

● वर्षों से एक ही स्थान पर व्यवसाय कर रहे पथ विक्रेताओं को स्थायित्व और सुरक्षा का अधिकार दिलाने की रणनीति।

प्रतिनिधियों का कहना :-

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा, “रेहड़ी-पटरी वाले शहरों की अर्थव्यवस्था की जड़ हैं। उन्हें हटाना नहीं, व्यवस्था में शामिल करना चाहिए। आज की बैठक इसी दिशा में एक मजबूत कदम है।”

निष्कर्ष:-

यह बैठक अगर ठोस फैसलों के साथ आगे बढ़ती है, तो आने वाले समय में देशभर के लाखों रेहड़ी-पटरी वालों को रोज़गार सुरक्षा, कानूनी संरक्षण, और सम्मानजनक स्थान देने का रास्ता खुल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

EVM जांच से बच रहा है चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी: नसीम खान।

मुंबई वार्ता संवाददाता कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व...

संजय निषाद और बाबा दुबे की मुलाकात से बदली बदलापुर की राजनीति।

मुंबई वार्ता/ शिव पूजन पांडेय उत्तर प्रदेश के कैबिनेट...

मानखुर्द शिवाजी नगर में वोटर मैपिंग संकट: स्टाफ की कमी से धीमी प्रक्रिया, अबू आसिम आज़मी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र में...