वसई रोड जंक्शन विस्तार प्रोजेक्ट का काम अब तक सिर्फ 48 % हुआ।

Date:

जय सिंह/ मुंबई वार्ता

रेल्वे ने दावा किया है कि वसई रोड जंक्शन विस्तार प्रोजेक्ट में दानौली की तरफ नई थर्ड लाइन का निर्माण 48% तक पूरा हो चुका है।कागज़ों में काम तेज़ बताया जा रहा है — लेकिन ज़मीन पर मजदूरों से लेकर यात्रियों तक सब कह रहे हैं:“चार साल में आधा, तो पूरा होने में और चार साल लगेंगे क्या?”

दावा ये है कि:-

• नई लाइन शुरू होने से वसई–भायंदर सेक्शन में लोकल और लंबे रूट की ट्रेनों की भिड़ंत कम होगी।

• सिग्नल ब्लॉक कम होंगे।

• यात्रियों की समय बर्बादी घटेगी।

यात्रियों का कटाक्ष:-

“अभी तो वसई का नाम सुनते ही ‘मेगाब्लॉक आने वाला है’ वाली आवाज़ कान में बजती है। नई लाइन किस वर्ष दिखाई देगी ?”

बड़ा सवाल:-

‘रेलवे प्रोजेक्ट का टेंडर, सर्वे, ऑब्जेक्शन, बजट, फंड रिलीज़ —सब इतनी धीमी रफ्तार से चलते हैं कि लोकल के मुकाबले गाड़ी नहीं, फाइलें लेट हैं।

स्थानीय लोगों की नाराज़गी:-

• भूमि अधिग्रहण में देरी।

• पास के इलाकों में धूल और शोर।

• किसी को असल में नहीं पता कि ये लाइन पूरी कब होगी।

स्थानीय यात्रियों के अनुसार “48% सुनकर लगता है कि आधा काम हो गया।लेकिन यहाँ आधा मतलब — अभी शुरुआत हुई है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मालाड में विसर्जन जुलूस से पहले ही पुलिस की कार्रवाई, डीजे और साउंड सिस्टम जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के मालाड इलाके में गणेश...

जोगेश्वरी में बंद कृत्रिम विसर्जन तालाब में उतरा युवक, करंट लगने से 19 वर्षीय मजदूर की मौत।

मुंबई वार्ता संवाददाता जोगेश्वरी पूर्व के श्यामनगर तालाब...