भिवंडी के पी आर विद्यालय को पूर्व छात्रों द्वारा साउंड सिस्टम, स्पीकर सेट और नकद भेंट।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी शहर के पी आर विद्यालय में 1985-86 में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले पूर्व छात्रों ने अपनी प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रणालियों का उपयोग करके शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए विद्यालय के छात्रों के लिए एक साउंड सिस्टम, स्पीकर सेट और एकत्र किए गए 1 लाख 11 हजार 111 रुपये का चेक स्कूल की प्रधानाध्यापिका शुभांगी पाटील को सौंपा।

इस अवसर पर पूर्व छात्र विजय पाटील, शैलेश आचार्य, देवाशीष आचार्य, मिलिंद पलसुले, राजेश श्रीवास्तव, योगेश झंवर, देवेंद्र आलशी, शेखर कोपरकर, राजेश देशमुख और शिक्षकगण उपस्थित थे।

स्कूल के पूर्व छात्र मिलिंद पलसुले ने कहा की ” मेरी मराठी शाला मेरा अभिमान” की भावना से, हमने पी आर हाई स्कूल के प्राथमिक विद्यालय में सीबीएसई पैटर्न के अनुसार प्रत्येक कक्षा में साउंड सिस्टम के माध्यम से दैनिक प्रार्थना, सूचनाएं और अन्य स्कूली पाठ्यक्रम मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु निर्देश देने की आवश्यकता को समझते हुए, हम सभी विद्यालय के पूर्व छात्रों ने स्कूल को साउंड सिस्टम की जरुरत को ध्यान मे रखते हुए हमने पूर्व छात्र साथियो का पुनर्मिलन कार्यक्रम रखा और धन एकत्र करके यह भेंट स्कूल को दी।

स्कूल को वस्तु और नकद रूप में मदद करने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों और प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शुभांगी पाटील ने पूर्व छात्रों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बांद्रा तालाब पुनर्जीवन अभियान शुरू: पहली बार पूरी तरह खाली किया गया ऐतिहासिक जलाशय।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के प्रसिद्ध 7.5 एकड़ क्षेत्र...

महाराष्ट्र के पहले कांदळवन (मैंग्रोव)उद्यान का 28 मई को होगा लोकार्पण।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के पहले कांदळवन (मैंग्रोव)...

बांद्रा में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, पथराव में 4 पुलिसकर्मियों समेत 10 घायल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के बांद्रा पूर्व स्थित गरीब...