भिवंडी में बढ़ी चोरी की घटना,घर में घुसकर आभूषण,कैस,4 मोबाइल सहित लाखों की चोरी।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी शहर में इन दिनों पुलिस की निष्क्रियता से लूटपाट की घटना लगातार बढ़ रही है।स्थानीय नागांव इलाके में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर जहां 1.33 लाख का समान चुराकर फरार हो गए।वही घर के नीचे पार्क किया गया बाइक भी चोर चुराकर भाग गए।दोनो ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है।लेकिन बढ़ती चोरी के वारदात से नागरिकों में भय का माहौल व्याप्त है।

पुलिस के अनुसार स्थानीय नागांव इलाके में हनुमान मंदिर के बगल में स्थित नारायण निवास में रहने वाले मगन नारायण गोराडकर मटन विक्री का व्यवसाय करते है।20 मार्च की रात 2 बजे से 5 बजे के बीच अज्ञात चोर इसके घर में घुसकर बेडरूम की आलमारी में रखा सोने के आभूषण, कैस व 4 मोबाइल सहित 1 लाख 33 हजार का सामान चुराकर फरार हो गया।

शांतिनगर पुलिस ने घर मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर आरोपी की तलाश में जुट गई है।इसी तरह आफाक हुसैन शेख अपनी बाइक क्रमांक एमएच 04 केएम 5966 को रावजी नगर इलाके में स्थित नन्हे सेठ की बिल्डिंग के नीचे पार्क किया था।जिसे अज्ञात चोर रात में चुराकर फरार हो गए।जिसकी बाइक चोरी की शिकायत शांतिनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है।शहर में बढ़ती चोरी को रोकने में पुलिस की असफलता से लोगो में भय का माहौल व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कोल्हापुरी चप्पलों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच: लिडकॉम और प्राडा के बीच हुआ समझौता।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र की पारंपरिक हस्तकला को वैश्विक...

अनिल अंबानी की RCom पर ED की बड़ी कार्रवाई: 3,035 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता Anil Ambani से जुड़ी कंपनी Reliance...

मुंबई में पानी संकट की आहट: 15 मई से 10% पानी कटौती लागू होगी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता Brihanmumbai Municipal Corporation (बीएमसी) ने संभावित...