भिवंडी के बाजार पेठ में खतरनाक इमारत पर चला मनपा का बुलडोजर,ध्वस्तीकरण कार्रवाई से मचा हड़कंप।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी में बरसात के कारण होने वाले हादसों को रोकने मनपा द्वारा खतरनाक और जर्जर इमारतों पर कार्रवाई की मुहिम तेज कर दी गई है। इसी क्रम में प्रभाग समिति क्रमांक 5 के अंतर्गत आनेवाले सुतार अली बाजार पेठ इलाके में स्थित एक अतिधोकादायक मकान को मंगलवार को जेसीबी मशीन की मदद से धराशायी कर दिया गया।जिसे लेकर जर्जर इमारतों में रहने वालों में खलबली मच गई है।


मनपा सूत्रों के अनुसार स्थानीय बाजार पेठ इलाके में स्थित घर नंबर 1 काफी पुराना और जर्जर स्थिति में था। लकड़ी और ईंटों से बना यह मकान एक मंजिल का कच्चा कौलारू (छप्पर) युक्त निर्माण था,जिसे पूरी तरह खतरनाक घोषित किया गया था।मनपा प्रशासन ने स्थानीय पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्रवाई को अंजाम दिया। अतिक्रमण पथक टीम ने जेसीबी की मदद से इस जर्जर मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई सहायक आयुक्त बालाराम जाधव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें नियंत्रण अधिकारी अरविंद घुगरे और बीट निरीक्षक हनुमान म्हात्रे ने भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में इस तरह की खतरनाक इमारतों को लेकर भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।मनपा ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते प्रशासन को खतरनाक मकानों की जानकारी दें, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

N M M S परीक्षा में कर्मवीर विद्यालय को यश।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता 2025-26 की हुई...

मुंबई बीजेपी में अनुशासन पर सख्ती: गैरहाजिर पार्षदों को चेतावनी, फंड रोकने तक की बात।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के...