भिवंडी में बंगलादेशी नागरिकों की धर पकड़ जारी।

Date:

● क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को किया गिरफ्तार.

मुंबई वार्ता संवाददाता

भिवंडी क्राइम ब्रांच ने एक बांग्लादेशी महिला सुमी कमाल शेख 31 को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले के अनुसार, महिला आरोपी मूलतः ग्राम बोनगिरा, जिला जिहींदा, बांग्लादेश की रहने वाली है। वह बिना किसी वैध पासपोर्ट या वीज़ा के बांग्लादेश-भारत सीमा पार कर छुपते-छुपाते भारत में दाखिल हुई थी और भिवंडी के हनुमान टेकड़ी इलाके में बाथरूम चाळ के रूम नं. 01 में रह रही थी।

भिवंडी क्राइम ब्रांच टीम ने उसे 22 मई 2025 को दोपहर 4:05 बजे हिरासत में लिया। इसके बाद उसी दिन रात 9:34 बजे उसे भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में आधिकारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में महिला पुलिस हवलदार माया डोंगरे ने शिकायत दर्ज कराई है।

आरोपी के खिलाफ पारपत्र अधिनियम 1920 की धारा 3 व 4 और परकीय नागरिक अधिनियम 1946 की धारा 13 व 14(अ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मनपा अस्पताल में मरीजों को फल का वितरण ।

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक ए.एन. फ़ाउंडेशन के संस्थापक अशोक...

BMC शिक्षक कामताप्रसाद यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित...