■ मनपा जलापूर्ति विभाग ने गंदा आ रहे पानी का सेवन उबालकर व छानकर करने की अपील.
मुंबई वार्ता संवाददाता/भिवंडी

भिवंडी मनपा जलापूर्ति विभाग द्वारा इन दिनों शहर में गंदा व मटमैला पानी की सप्लाई की जा रही है। जिसके सेवन से जनता में तरह तरह की बरसती व जानलेवा बीमारी फैलाने का खतरा बढ़ गया है। मनपा जलापूर्ति विभाग ने सप्लाई हो रहे पानी को उबाल कर छानकर पीने की सलाह शहरवासियो को दिया है।


भिवंडी के पॉस इलाका मानसरोवर के साथ शहर के गायत्रीनगर, नागांव,समदनगर, बंगालपुरा,कोम्बड़ पाडा,दरगाह रोड ,वाड़ी अली ,ब्राह्मण अली,बाजारपेठ ,इदगाह रोड,पद्मानगर, कामतघर, शांतिनगर,नुरीनगर ,गैबीनगर जैसे क्षेत्रो के अलावा शहर के हर क्षेत्र में इन दिनों नल से पानी के साथ कचरा व मिटटी के अलावा दुर्गंध युक्त पीला गंदा पानी आ रहा है। जिसे पीने से शहर में कालरा,कवल ,जुलाब,जैसे बीमारी की चपेट में लोग फंस रहे है। इसकी शिकायत लगातार मनपा आयुक्त अनमोल सागर को मिल रही है।
आयुक्त ने जनता की तकलीफों का अतिशीघ्र निवारण करने का निर्देश जलापूर्ति विभाग को दिया है। मनपा जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप पटनावर ने बताया कि शहर के क्षेत्र में पानी की सप्लाई मुंबई मनपा के पाइप लाइन द्वारा तनसा नदी से किया जाता है।जहां मूसलाधार बारिश होने के कारण उक्त नदियो में पानी गंदा हो गया है। जिसके कारण इन दिनों शहर के कई हिस्सों में मटमैला पानी सप्लाई आ रहा है।
उन्होंने शहर की जनता से इन दिनों सप्लाई हो रहे बारिश के पानी को उबाल कर व छान कर उसका सेवन करने की अपील की है।ताकि जनता किसी बीमारी के चपेट में ने फंसे।उन्होंने बताया कि जैसे ही बारिश थोड़ा कम होगा,पानी न सिर्फ साफ आने लगेगा,बल्कि पानी को क्लोरिनेशन प्रोसेस कर सप्लाई किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि शहर में साफ व स्वच्छ पानी की सप्लाई के लिए मनपा प्रशासन द्वारा शहर में जल्द ही पानी को साफ करने वाला दो वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की शुरुवात होने जा रहा है।भिवंडी शहर के कई हिस्सों में गुरुवार को 9 घंटे के लिए जलापूर्ति रहेगी बंदभिवंडी निज़ामपुर नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को सूचित करता है कि बृहन्मुंबई मनपा द्वारा प्रदान किए गए जल कनेक्शन पर नया जल मीटर लगाने का कार्य 24 जुलाई को किया जाएगा।इसलिए सुबह 10 बजे से शाम 7:00 बजे तक 9 घंटे का शटडाउन लिया गया है। जिसके कारण भिवंडी शहर के कई हिस्सों में गुरुवार को 9 घंटे के लिए जलापूर्ति बंद रहेगी और अगले दिन तक कम दबाव और कम मात्रा में जलापूर्ति की जाएगी।मनपा जलापूर्ति विभाग से जनता से संभालकर कर पानी का उपयोग करने की अपील की गई है।
हालांकि यह जलापूर्ति 21 जुलाई को बंद की जाने वाली थी।जिसे 24 जुलाई को लागू किया गया है।इन क्षेत्रों में बंद रहेगा पानी सप्लाईबिलालनगर, संजयनगर, रेहमतपुरा, उमर फाऊक मस्जिद, पिराणीपाडा, नदीयापार, भाजीमार्केट, शातीनगर, १२ नंबर चाळ, हमजदिया रोड, वफा कॉम्लेक्स, बंदा नवाज मस्जिद, किदवाईनगर, अंसारनगर, गैबीनगर, खान कंपाऊन्ड, अपना हॉस्पीटल, कचेरीपाडा, साईनगर, शांतीनगर, न्युआझादनगर, गोविंदनगर,सहयोगनगर , गुलजारनगर, गणेश सोसायटी, जोहर रोड, न्हावी पाडा परीसर, जब्बार कंपाउंड मर्चट सायजिंग, सत्तार टेकडी आदि क्षेत्र शामिल है।


