भिवंडी में यौनावस्था को लेकर छात्राओं को दी गई स्वास्थ्य संबंधित जानकारी।

Date:

■700 छात्रों व महिलाओं ने लिया हिस्सा,मशहूर महिला रोग विशेषज्ञ डॉ आरवरी ने किया जागरूकता।

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी के पद्मनगर इलाके में स्थित विवेकानंद हिंदी हाईस्कूल में यौनावस्था को लेकर छात्राओं व उनकी माताओं को मशहूर महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुप्रिया आरवरी द्वारा किशोर स्वास्थ्य गतिविधियों की जानकारी व जागरूकता किया गया।इस दौरान स्कूल लगभग 700 लोगों ने इसमें भाग लिया, जिनमें कक्षा 6वीं से 9वीं तक के 400 छात्र और लगभग 300 माताएँ और स्कूल स्टाफ शामिल थे।यह कार्यक्रम बुधवार, 9 जुलाई 2025 को विवेकानंद हाई स्कूल, पद्मा नगर, भिवंडी में आयोजन किया गया।

डॉक्टर सुप्रिया आरवरी ने बताया कि इस दौरान किशोरियो को स्वास्थ्य से संबंधित विषयों, जैसे यौवन की शारीरिक रचना और शरीर क्रिया विज्ञान, मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता, पीसीओएस, यौन शोषण, मादक द्रव्यों के सेवन के साथ गुड टच व बैड टच आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वस्थ आहार, व्यायाम और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर ज़ोर दिया गया।जहां पर मौजूद छात्राओं व अन्य लोगों ने इस सत्र का भरपूर आनंद लिया और ढेर सारे प्रश्नों और टिप्पणियों के साथ बहुत ही संवादात्मक रहे।

उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम की बहुत सराहना की।साथ ही डॉ. सत्यम और सुवर्णा पेम्बटला तथा विवेकानंद स्कूल के प्रबंधन को इस शानदार कार्यक्रम के आयोजन के लिए डॉ सुप्रिया अरवारी ने विशेष धन्यवाद दिया।उन्होंने बताया कि समय की मांग व समाज में बढ़ रहे शोषण की जानकारी के लिए शहर में जगह जगह इस प्रकार के के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी सुरक्षा कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सोलापुर में विमान के प्रोपेलर में मांझा फँसा; पायलट की सतर्कता से हादसा टला।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी सोलापुर हवाई अड्डा क्षेत्र में पतंग...

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे मुश्किल में, पुणे में ज़मीन के लेन-देन की जाँच; अधिकारी निलंबित।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ...

फर्जी पासपोर्ट मामले में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दहिसर पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी...