मुंबई वार्ता संवाददाता

भिवंडी, भोईवाडा पुलिस स्टेशन अंतर्गत के एक युवक द्वारा 31 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोईवाड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली 31 वर्षीय पीड़िता के परिचित 32 वर्षीय अजगर अफगर खान ने उसे अपनी बीमारी का वास्ता देकर अपने घर में बुलाया। महिला को शादी का वादा करके 4 से 30 मार्च के बीच बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया।


महिला की शिकायत के अनुसार बाद में उसने पीड़िता से मिलने से इनकार कर दिया और उसे धोखा दिया। इस मामले में पीड़िता द्वारा अजगर खान के खिलाफ, बिना शादी के शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराने के बाद भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में अजगर खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सहायक पुलिस निरीक्षक एस.के. म्हात्रे फरार आरोपी असगर खान की तलाश कर रहे हैं।