श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई में बढ़ती गर्मी के बीच समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए बाबू भाई भवानजी के नेतृत्व में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने दादर क्षेत्र में राहगीरों को हजारों बोतल पानी वितरित किया। इस पहल से तपती गर्मी में लोगों को काफी राहत मिली और स्थानीय नागरिकों ने इस नेक कार्य की सराहना की।


फ्लोरा फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी और मुंबई के पूर्व उपमहापौर रहे भवानजी ने बताया कि यह सेवा कार्य एकनाथ शिंदे के निर्देशों के अनुरूप किया गया है। उन्होंने कहा कि शिवसैनिकों को अधिक से अधिक समाजसेवा करनी चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।


भवानजी ने आगे कहा कि वे बालासाहेब ठाकरे के “80 प्रतिशत समाजकारण और 20 प्रतिशत राजकारण” के सिद्धांत को पूरी निष्ठा से मानते हैं और उसी दिशा में कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हाल ही में एक कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे ने भी अपने 40 साल के राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों को अपने कार्य का आधार बताया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाना है और वे लगातार जनहित में कार्य करते रहेंगे।
शिंदे ने यह भी कहा कि राज्य की जनता ने महायुति को जो समर्थन दिया है, उससे सरकार की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने सरकार और विपक्ष दोनों से मिलकर जनता के कल्याण के लिए काम करने की अपील की।


