भिवंडी शांतीनगर पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार,6 लैपटॉप किए जब्त,5 चोरी के मामले उजागर।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी शहर के शांतीनगर परिसर में लगातार बढ़ रही घरफोड़ियों की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए शांतीनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सतर्क गश्त और तकनीकी जांच के आधार पर घरफोड़ियों के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से कुल 6 लैपटॉप बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में कुल 5 चोरी के मामले उजागर हुए हैं।

भिवंडी परिमंडल-2 के पुलिस उपायुक्त श्री शशिकांत बोराडे और सहायक पुलिस आयुक्त श्री सचिन सांगळे के मार्गदर्शन में, शांतीनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री विनायक गायकवाड के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। शांतीनगर पुलिस के उपनिरीक्षक योगेश गायकर और उनकी टीम ने भिवंडी के कचेरीपाड़ा रोड तथा अन्य क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर आरोपी इमरान गफ्फार शेख 24, निवासी रहमतपुरा, शांतीनगर की पहचान की और उसे शातिर ढंग से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने शांतीनगर और निजामपुरा पुलिस थाने की हद में हुई कई चोरी की घटनाओं को कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 6 लैपटॉप बरामद किए जिनकी कुल कीमत लगभग 1 लाख आंकी गई है। साथ ही आरोपी ने शांतीनगर पुलिस स्टेशन एफ आई आर 675/2025 – डेल कंपनी के दो काले रंग के लैपटॉप, गु. र. नं. 747/2025 – लिनोवो कंपनी का काला लैपटॉप, गु. र. नं. 771/2025 – एक डेल और एक लेनोवो कंपनी का काला लैपटॉप और निजामपुरा पुलिस स्टेशन गु. र. नं. 357/2025 – डेल कंपनी का एक काला लैपटॉप, शांतीनगर पो.स्टे गु.र.नं. 514/2025 – चोरी का प्रयास किया था । इस प्रकार कुल 5 घरफोड़ियों का खुलासा हुआ है, जिनमें से 6 लैपटॉप जब्त किए गए हैं।

इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक (प्रशासन) विनोद पाटील, पुलिस निरीक्षक (गुन्हे) अतुल अझरकर, पुलिस उपनिरीक्षक योगेश गायकर, हवालदार संतोष मोरे, संतोष पवार, सैय्यद, किरण जाधव, दिनेश भुरकुड, रविंद्र पाटील, गणेश कांबळे, बर्वे, रोशन जाधव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने सत्ता में शामिल होने का दिया प्रस्ताव !

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस...

नारियल तेल की कीमतों में आई तूफानी बढ़ोतरी।

■ दक्षिण के राज्यों में खाना पकाने के लिए...

काशीमीरा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो शातिर चैन स्नैचरों को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा रोड स्थित भक्ति वेदांत...

3 साल की बच्ची का अपहरण और हत्या के मामले का आरोपी 24 घंटों में गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के एंटॉप हिल पुलिस ने...