मनपा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए भाजपा घाटकोपर पूर्व पदाधिकारियों की बैठक संपन्न।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

घाटकोपर (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र में आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावों की पृष्ठभूमि में, भारतीय जनता पार्टी मुंबई द्वारा घाटकोपर (पश्चिम) स्थित हिंदी हाई स्कूल में बूथ प्रमुखों, शक्तिकेंद्र प्रमुखों और पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई।इस बैठक में कार्यकर्ताओं को भाजपा मुंबई अध्यक्ष एवं विधायक अमित साटम के मार्गदर्शन का लाभ मिला।

उनके प्रेरक नेतृत्व में आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान, सभी कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के रावण का दहन कर एक पारदर्शी, उत्तरदायी और विकासोन्मुख मुंबई के पुनर्निर्माण का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने सर्वसम्मति से ‘मुंबईकरों की आवाज़’ बनने, शहर के समग्र विकास के लिए काम करने और महायुति सरकार को फिर से स्थापित करने का संकल्प सभी ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक पराग शाह , जिला अध्यक्ष दीपक दलवी, जिला महामंत्री भावेश भानुशाली, श्री लाल यादव, जिला उपाध्यक्ष विकास कामत, रवि पुंज, पूर्व नगरसेवक भालचंद्र शिरसाट, प्रवीण छेड़ा, श्रीमती बिंदु त्रिवेदी, श्रीमती रितु तावड़े, श्रीमती फाल्गुनी दवे, मंडल अध्यक्ष विशाल पूज, रचित त्रिवेदी, श्रीमती अर्पिता शेलार के साथ-साथ सभी वार्ड अध्यक्ष, महामंत्री, पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।यह बैठक घाटकोपर (पूर्व) से नए उत्साह, एकता और विजय का शंखनाद बन गई।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिल्ली स्थित लाल किला के पास हुआ ब्लास्ट , मुंबई समेत सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर हाई अलर्ट।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा...

द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मज़बूत करने के लिए आईएनएस सावित्री मोज़ाम्बिक पहुँची।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी भारतीय नौसेना का एक अपतटीय गश्ती...

आरे पुलिस स्टेशन परिसर में नव निर्मित मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव में आरे मिल्क कॉलोनी...

मनसे से गठबंधन पर अभी कोई चर्चा नहीं; नासिक की बैठक और कांग्रेस का कोई संबंध नहीं: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी स्थानीय निकाय चुनावों में महाराष्ट्र नवनिर्माण...