मालाड के निवासियों ने निकाली देशभक्ति से पूर्ण भव्य तिरंगा पद यात्रा।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मालाड के स्थानीय देशभक्त नागरिकों की ओर से आज रविवार 10 अगस्त 2025 के दिन देश के स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण और त्याग के सम्मान में भव्य तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया गया।

शाम 5 बजे महाराणा प्रताप क्रीड़ांगण, मिकाजी के सामने, मालाड मेट्रो स्टेशन, लिंक रोड, मालाड पश्चिम से शुरू होकर भुजावले तालाब के पास यह भव्य तिरंगा पद यात्रा समाप्त हुई। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस भव्य तिरंगा पद यात्रा में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गणेश खनकर जी, पूर्व नगरसेविका श्रीमती जया सतनाम सिंग तिवाना जी, भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष श्री तेजिंदर सिंग तिवाना जी सहित क्षेत्र के प्रमुख नागरिक एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सम्मिलित होकर देश के वीर जवानों को नमन किया, राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया।

मालाड के निवासियों द्वारा निकाली जा रही इस पद यात्रा के अवसर पर भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष श्री तेजिंदर सिंग तिवाना जी ने कहा कि ,”यह तिरंगा पद यात्रा देश की अखंडता, राष्ट्रीय गौरव और आम जन मानस में देश भक्ति की भावना को बढ़ाने का एक अवसर है। देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देनेवाले और सेवारत वीर जवानों के प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करने का क्षण है। यह राष्ट्र का उत्सव है। जिस प्रकार से पहलगाम में आतंकवादियों ने कायराना हमला किया और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर देश ने अपना लोहा मनवाया। उन्हें अपनी आदरांजलि अर्पित करने के लिए यह तिरंगा पद यात्रा संपूर्ण देश में निकाली जा रही है, जिसे देश के नागरिकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।”

उन्होंने कहा कि, “हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की असाधारण सफलता के पश्चात यह तिरंगा पद यात्रा हमारी राष्ट्रीय एकता व गरिमा का सशक्त प्रतीक बन कर उभरी है। इस तिरंगा पद यात्रा में बच्चे, बूढ़े, महिलाओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कांदिवली में आवारा कुत्तों का आतंक, 50 से ज्यादा लोगों को काटने का आरोप।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थित 90...

अब बीएमसी की हर खरीद सिर्फ ‘जेम’ पोर्टल से, 50 लाख की सीमा खत्म।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सभी प्रकार...