मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

गौतम आदिवासी बालक शासकीय छात्रावास, मुंबई में विश्व आदिवासी दिवस उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सामाजिक कार्यकर्ता विशाल भगत, महाराष्ट्र सरकार द्वाराआदिवासी सेवक पुरस्कार से सम्मानित रमेश उइके द्वारा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई।


विशाल भगत, रमेश उइके और मुंबई हाईकोर्ट के अधिवक्ता सिद्धांत सरोदे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्रावास के छात्रों ने विभिन्न पारंपरिक आदिवासी नृत्य, गीत और कलात्मक प्रस्तुतियां देकर आदिवासी संस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत किया। विशेष रूप से, छात्रावास के छात्र गौरव तुम्बड़ा का प्रस्तुत आदिवासी रैप गीत का साक्षात्कार विशेष आकर्षण रहा। उनकी इस सफलता के लिए छात्रावास प्रबंधक रविकुमार टाक ने उन्हें सम्मानित किया।


अतिथियों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और शिक्षा, संस्कृति के संरक्षण और समाज में योगदान के बारे में प्रेरक विचार प्रस्तुत किए।


कार्यक्रम को सफल बनाने में इस अवसर पर छात्रावास के गृहस्वामी रविकुमार टाक, सतीश मडावी, मीरा-भायंदर छात्रावास के गृहस्वामी सुमित साबले, वैभव खांडेकर, कौस्तुभ सर उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम की वरिष्ठ समाजसेवी विशाल भगत ने सराहना की।



बहुत सुंदर