मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल ने 2 करोड़ की ड्रग्स समेत 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल की आजाद मैदान यूनिट और कांदिवली यूनिट ने दो अलग अलग मामलों के अंतर्गत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रू 2 करोड़ की ड्रग्स बरामद की है।

मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल की आजाद मैदान यूनिट ने अंधेरी पश्चिम के लोखंडवाला इलाके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 703 ग्राम चरस, 104 ग्राम एमडी और 18 लाख नगद बरामद किया है।

एक अन्य मामले के अंतर्गत एंटी नार्कोटिक्स सेल की कांदिवली यूनिट ने अंधेरी पश्चिम के वर्सोवा इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 306 ग्राम हिरोइन बरामद किया है जिसकी कीमत रू 1,22,40,000 बताई जा रही है।दोनों मामलों की पुलिस आगे जाँच कर रही है।

सह पुलिस आयुक्त(अपराध)लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बलकवडे, पुलिस उपायुक्त नागनाथ ढवले, सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हीरडेकर के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई आजाद मैदान यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक राजेंद्र दहीफले, कांदिवली यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक शशिकांत जगदाले की टीम ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग की।

मुंबई वार्ता संवाददाता बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) पहले, महाराष्ट्र...

महिला विधेयक पर बवाल: तेजिंदर सिंह तिवाना ने विरोधियों को सुनाई खरी-खरी।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के सभागार में...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर कुर्ला में चश्मा वितरण शिविर का आयोजन।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती...