श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

कस्टम अधिकारियों ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दो अलग अलग मामलों के अंतर्गत कुल 8 करोड़ रुपए के गाज़ा समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जुलाई की रात बैंकॉक से मुंबई आए 3 यात्रियों के सामान की जांच के दौरान 1.990 किलो गाज़ा बरामद हुआ। गाज़ा ट्रॉली बैग में छिपा कर रखा हुआ था। तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
29 जुलाई की रात को ही बैंकॉक की एक अन्य फ्लाइट से मुंबई आए एक यात्री की जांच के दौरान उसके पास से 6.022 किलो गाज़ा बरामद किया गया है।
दोनों मामलों के सभी 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।


