मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए डॉ. किशोर सिंह।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की संस्तुति पर मुंबई कांग्रेस के महासचिव रहे तथा महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह को मुंबई कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के महासचिव सांसद केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची के अनुसार उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ किशोर सिंह ने कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगे। उन्होंने इसके लिए मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षाताई गायकवाड का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। समझा जाता है कि महानगरपालिका चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। लोकसभा चुनाव में वे उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा चुके हैं।

महानगर की अनेक प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थाओं तथा राजनीति से जुड़े अनेक लोगों ने डॉ किशोर सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

फर्जी पासपोर्ट मामले में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दहिसर पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी...

सैंडहर्ट रोड स्टेशन के पास लोकल ट्रेन की चपेट में आए 4 यात्री, 2 की मौत ।

जय सिंह/ मुंबई वार्ता मुंबई में गुरुवार शाम एक दर्दनाक...

सेंट्रल रेल्वे के मोटरमैनो ने किया अचानक हड़ताल, स्टेशनो पर लगी यात्रियों की भीड़।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी सेंट्रल रेलवे के मोटरमैनों ने पद...