श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई क्राइम ब्रांच 9 ने अंधेरी पूर्व, जे बी नगर इलाके से 3 युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 करोड़ मूल्य का अमेरिकी गाज़ा बरामद किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच 9 को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग जे बी नगर के पास विदेशी गाज़ा बेचने आने वाले है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और तीन युवकों को 4.057 किलो अमेरिकी गाज़ा समेत गिरफ्तार कर लिया है। बरामद अमेरिकी गाज़ा की कीमत रू 4,05,70,000 बताई जा रही है।


तीनों आरोपियों शुभ सिरोंया, हर्ष चौकसी और सिद्धांत शेट्टी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बलकवडे, पुलिस उपायुक्त राज तिलक रोशन, पुलिस उपायुक्त (प्र-1) विशाल ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत राजे के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई क्राइम ब्रांच 9 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दया नायक, पुलिस निरीक्षक सचिन पुराणिक, सहायक पुलिस निरीक्षक उत्कर्ष वजे,महेंद्र पाटिल एवं टीम ने की है।


