मुंबई दिल्ली के आकाश पर उड़ते ताबूत!

Date:

डाॅ धीरज फूलमती सिंह/स्तंभकार/मुंबई वार्ता

देखा जाए तो विमानों से पक्षियों का टकराना अब जैसे आम सी बात हो चुकी है लेकिन यह कई बार बहुत अधिक खतरनाक हो सकता है। विमान से पक्षियों के टकराने की घटनाएं अक्सर एयरपोर्ट के आसपास ही खासकर उस वक्त होती हैं, जब विमान लैंडिंग करने वाला होता है या उड़ान भरने वाला होता है। इस दौरान विमान कम ऊंचाई पर होता है, लिहाजा पक्षी आकर अक्सर उससे टकरा जाते हैं। 90 फीसदी बर्ड हिट की घटनाएं एयरपोर्ट के करीब ही होती हैं। शायद आप विश्वास नही करेगे कि मुंबई व दिल्ली एयरपोर्ट हमेशा से ही इस खतरे के मुहाने पर ही बैठे है।

भविष्य में मुंबई या दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास पक्षीयों द्वारा किसी बडी विमान दुर्घटना की संभावना से इनकार नही किया जा सकता है।पक्षियों का विमान से टकराना कई बार कोई नुकसान नहीं पहुंचाता मगर कई बार वह बहुत अधिक घात हो सकता है! पक्षी के टकराने से विमान का इंजन अचानक से बंद हो सकता है। कई बार इंजन पूरी तरह फेल हो सकता और उसमें आग तक लग सकती है। पक्षियों के ज्यादातर हमले सूर्योदय या सूर्यास्त के समय होते हैं। जब पक्षियों की संख्या आसमान में बढ़ने लगती है। कई बार रडार से पक्षियों के झुंड पर नजर रखते हैं। पायलटों को इससे सतर्क रहने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाती है। मगर जब कोई एक पक्षी अचानक विमान के सामने आ जाता है तो इससे यात्रियों की जान को आफत हो सकती है। इससे बचने के लिए कई विमान निर्माता टर्बोफैन इंजन का इस्तेमाल करते हैं।

पक्षियों की टक्कर से विमान के पंखे का ब्लेड अक्सर क्षतिग्रस्त हो जाता है और इससे इंजन फेल होने या उसमें आग लगने की घटना हो जाती है। मैं अगर दिल्ली की बात करूं तो पिछले साल दिल्ली एयरपोर्ट पर बर्ड हिट के 130 और 2023 में रिकॉर्ड 185 मामले सामने आए। इनसे एयर मूवमेंट में भी परेशानी हुई। डीजीसीए द्वारा ऑडिट में यह बात भी सामने आई थी कि दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेटर ने एयरपोर्ट के 10 किलोमीटर के दायरे में चल रहे अवैध बूचड़खानों, दुकानों और खुले कूड़ेदानों की ना तो कोई लिस्ट तैयार की गई थी और ना ही इनके उपर कोई कार्रवाई की गई।कमोबेश यही हाल मुंबई हवाई अड्डे का भी है। मुंबई हवाई अड्डे के 10 किलोमीटर के दायरे में कचरा डंपिंग ग्राउंड,हवाई अड्डे की सीमा से ही लगे कई झुग्गी झोपड पट्टियां बसी है,मीठी नदी के आसपास मैंग्रोव वन या वन क्षेत्र होने के कारण वहां बड़ी संख्या में पक्षी रहते हैं, जिससे हवाई यातायात को खतरा पैदा होता है।

मुंबई में देवनार बूचड़खाना,कांजुरमार्ग डंपिंग ग्राउंड और वर्सोवा कचरा स्थानांतरण केंद्र हवाई अड्डे के बिल्कुल फनल जोन में ही आते हैं,चूंकि कचरा डंप करने से हम पक्षीयों को भोजन प्रदान करते हैं, इस लिए इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में पक्षी मौजूद हैं। इस वजह से मुंबई हवाई अड्डे से उतरने और उड़ान भरने वाले विमानों को खतरा रहता है। विमानन अधिकारियो ने देवनार और कांजुरमार्ग लैडफील के साथ-साथ वर्सोवा कचरा स्थानांतरण केद्र को प्रमुख समस्या क्षेत्रो के रूप में पहचाना है। गौरतलब है कि मुंबई हवाई अड्डे के लिए बढते खतरे की निशानी फ्लेमिंगों की संख्या भी है। ये विशेष पक्षी खासकर प्रवास के मौसम में विमानो को लिए खतरा बढा देते है।

ध्यान देने वाली बात है कि 20 मई 2024 को दुबई से मुंबई आ रहा विमान घाटकोपर के उपर आसमान में लगभग 1000 फीट की उंचाई पर फ्लेमिंगो के एक झुंड से टकरा गया। ईश्वर का लाखों-लाख शुक्र था कि हवाई अड्डे पर विमान सुरक्षित उतर गया,मानव जान माल की कोई हानि नही हुई लेकिन इस वजह से लगभग 40 फ्लेमिगों पंक्षी मर गए और विमान को भी काफी क्षति हुई जिस वजह से विमान के वापसी की उडान को रद्द करना पडा। ऐसा ही मिलता जुलता खतरा निकट भविष्य में नई मुंबई एयरपोर्ट के साथ भी हो सकता है। यह समस्या उल्वे में खुलेआम वध और मांस की बिक्री से उत्पन्न हुई है, जो रनवे से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर है और विमानन सुरक्षा मानदंडों का साफ-साफ उल्लंघन मात्र है।जेट इंजनों को टेकऑफ के फेज के दौरान ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है। जब विमान कम ऊंचाई पर होता है, उस ऊंचाई पर पक्षी ज्यादा पाए जाते हैं। उस वक्त इंजन बहुत तेज गति से घूम रहा होता है। यही वजह है कि उस वक्त छोटा सा पक्षी टकराने पर विमान के उड़ता ताबूत बनने की आशंका ज्यादा हो जाती है। इंजन में फंसकर ये पक्षी इंजन के सिस्टम को फेल कर देते हैं।

इस साल जून तक के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर बर्ड हिट के 41-41 मामले सामने आए। यह अभी सिर्फ आधे साल की कहानी है,अभी तो आधा साल बाकी है,आने वाला समय पक्षियों के प्रवास के लिए सबसे बेहतरीन मौसम है,आने वाले छ: महीने विमानों के लिए और भी खतरा बढा सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सांताक्रूज़ पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के सांताक्रूज़ पुलिस थाने ने...

जोगेश्वरी पुलिस ने 28 वर्षों से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की जोगेश्वरी पुलिस थाने...

तुंगारेश्वर मंदिर में दो दिवसीय संगीतमय श्री चरित मानस अखंड पाठ संपन्न ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता परशुराम कालीन शिव...